1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ :मुठभेड़ 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, लूट की ज्वेलरी बरामद

मेरठ :मुठभेड़ 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, लूट की ज्वेलरी बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ :मुठभेड़ 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, लूट की ज्वेलरी बरामद

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अजय गोली लगने से घायल हो गया।

 

पुलिस के अनुसार बदमाश अजय मुंडाली थाना क्षेत्र के जसोरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शास्त्री नगर में लूट के दौरान हुई अमन सर्राफ की हत्या का खुलासा किया।

 

पुलिस ने आरोपी के पास से लुटे गए सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान बरामद कर लिया है। वही मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अजय पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वह बड़ा ही शातिर अपराधी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...