1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : नाली के विवाद में खूनी संघर्ष

मेरठ : नाली के विवाद में खूनी संघर्ष

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : नाली के विवाद में खूनी संघर्ष

मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के गांव सुरानी में आज शनिवार सुबह नाली के विवाद को लेकर वर्तमान प्रधान ने अपने भाई व भतीजे के साथ मिलकर पूर्व प्रधान के घर मे घुसकर व उसके पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसा दी। शोर सुनकर बाहर आये पूर्व प्रधान के परिजनों पर भी वर्तमान प्रधान ने लाठी डंडो से घायल कर फरार हो गए।

गोली लगने से घायल हुए पिता पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी वर्तमान प्रधान को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत फैल गई है।

बताया गया कि वर्तमान प्रधान तेजवीर उर्फ बबलू अपने मकान के पास नाली का निर्माण कर रहा है। पूर्व प्रधान अशोक का परिवार इस नाली का विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर काफी दिनों से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। शुक्रवार देर शाम को भी प्रधान तेजवीर और पूर्व प्रधान अशोक के बीच कहासुनी हुई थी। जिसको गांव के कुछ गणमान्य लोगों व सूचना पर पहुची पुलिस ने फैसला करा दिया था।

लेकिन आज शनिवार सुबह पूर्व प्रधान अशोक ओर उनका बेटा चारपाई पर बैठ कर चाय-नाश्ता कर रहे थे। तभी ग्राम प्रधान तेजवीर अपने भाई कृष्णपाल और भतीजे दीपांशु के साथ उनके घर में घुस गया। तेजवीर व उसके साथियों ने पूर्व प्रधान अशोक और उनके बेटे संदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जिसमें प्रधान अशोक व उनका पुत्र संदीप गोली लगने से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर की ओर भागे तो हमलावर उनको लाठी-डंडों से पीटने के बाद अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकले।

सुबह सुबह गोलीकांड की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। गोलीकांड की सूचना कंट्रोल रूम को दी गयी। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुची। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान और उनके पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेरठ एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान व उसके पुत्र संदीप को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। आरोपी वर्तमान प्रधान तेजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...