1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मऊ: सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास

मऊ: सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मऊ: सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अबैस नाम के युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां युवक ने एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

बच्ची के शोर मचाने पर युवक बच्ची को लहूलुहान स्थिति में छोड़कर मौके से भाग निकला। परिजनों की तरहीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, मामला मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची अपने दो सहेलियों के साथ दिन में गांव के सिवान के तरफ गई हुई थी।

उसी दौरान ढिलई फिरोजपुर निवासी एक युवक ने बच्ची को चाकलेट देने का लालच देकर बुलाया और एक ट्यूबवेल में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

बच्ची के चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर दोनों सहेलियां ट्यूबवेल के तरफ पहुंची तो बच्ची लहूलुहान स्थिति में पड़ी हुई थी। सहेलियों को अपनें तरफ आता देख युवक मौके से भाग निकला। दोनों सहेलियां बच्ची को लेकर घर पहुंची और परिजनों से आप बीती सुनाई।

इसके बाद परिजन रामपुर थाने पर पहुंचकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और उस आरोपी युवक अबैस पुत्र मन्नान निवासी ढिलई फिरोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल मुवायना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...