1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आदमखोर कुत्तों ने 12 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला, ग्रामींणो में दहशत का माहौल

आदमखोर कुत्तों ने 12 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला, ग्रामींणो में दहशत का माहौल

यूपी के सहारनपुर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी भी रुह कांप जायेगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आदमखोर कुत्तों ने 12 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला, ग्रामींणो में दहशत का माहौल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी भी रुह कांप जायेगी। यहां आदमखोर कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे पर झुंड के साथ हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद को पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर घायल किशोर को निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

आपको बता गें कि घटना जिले के थाना मिर्ज़ापुर के गांव पाडली गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक पाडली गांव का रहने वाला आमिर पुत्र शादाब (12) वर्ष एक आम के बाग में खेल रहा था। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके शरीर पर कई जगह दांत गड़ा दिए। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद को पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर घायल किशोर को निजी अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इस घटना के बाद ग्राम प्रधान मोहम्मद कामिल समेत गांव के ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। यहां आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण दहशत में है! इससे पहले भी इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें छोटे बच्चे कुत्तों के झुंड का शिकार हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन कार्रवाई की बात तो करता है लेकिन कुछ दिन बाद घटना की फाइल बंद हो जाती है।

पिछले साल अप्रैल के महीने में गांव डूभर किशनपुर गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने छह वर्षीय बच्ची पर हमला बोल दिया और नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया था। बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर लोगों में भी दहशत है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...