रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मऊ: योगी सरकार माफिया मुख्तार अंसारी के साथ-साथ उसके करीबियों पर भी लगातार शिंकजा कसती जा रही है। मुख्तार के करीबियों पर योगी सरकार ने बडी कार्रवाई की है। मऊ जिले में उसके करीबियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्तार अंसारी के गैंग IS 191 के 42 करीबियों के 45 लाइसेंसी शस्त्रों को निलम्बित कर दिया गया है।
आपको बता दे कि शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के बाद अब इन सभी शस्त्रों को थाने में जमा कराये जा रहे हैं। इसमें थाना दक्षिण टोला क्षेत्र के 33 शस्त्र लाइसेंस, थाना कोतवाली के 9 और थाना सरायलखन्सी के 3 शस्त्र लाइसेंस शामिल हैं।
शस्त्र धारकों के कारतूसों के सत्यापन और जांच के बाद कार्रवाई की गई है। खरीदे गए कारतूसो में से कुछ टेस्ट फायर और हर्ष फायर आदि में इस्तेमाल किये गये। खोखा कारतूस जमा करने के बारे में जांच हुई तो पता चला कि फायर के समय वहीं छोड़ दिया गया है। यह शस्त्र लाइसेंस नियमों का उल्लंघन है। इसी को देखते हुए कार्रवाई की गई है।
मंगलवार को भी सरकार का डंडा मुख्तार पर जमकर बरसा गाजीपुर और लखनऊ में मुख्तार की पत्नी और साले की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई। इसके साथ ही एम्बुलेंस मामले में मंगलवार को ही मुख्तार के तीन करीबियों को भी पकड़ा गया। इनमें एक एम्बुलेंस चलाता था और दो हमेशा एम्बुलेंस में मुख्तार के साथ रहते थे।