उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मितौली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व कई तमंचे और कारतूस बरामद किए गए है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर मितौली पुलिस ने कठौना नदी के पास ललहौआ गांव से दो अभियुक्तों को अवैध शस्त्र की फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से निर्मित अर्धनिर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए है।