1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. CJI News: जाने कौन से वो 5 बड़े मामले हैं जिसकी सुनवाई करेंगे नए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना

CJI News: जाने कौन से वो 5 बड़े मामले हैं जिसकी सुनवाई करेंगे नए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना

पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल करीब 2 साल का रहा है। उनकी तुलना में CJI संजीव खन्ना का कार्यकाल काफी छोटा होगा। जस्टिस संजीव खन्ना बतौर चीफ जस्टिस सिर्फ 6 महीने ही पद पर रहेंगे। वह 13 मई 2025 को रिटायर होंगे।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
CJI News: जाने कौन से वो 5 बड़े मामले हैं जिसकी सुनवाई करेंगे नए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज संजीव खन्ना ने 11 नवंबर 2024 को इंडिया के नए चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया है। वो भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संजीव खन्ना को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए जज का कार्यकाल 13 मई 2025 को खत्म होगा। वो सिर्फ 6 महीने तक इस पद पर रहेंगे। जस्टिस खन्ना के नाम की सिफारिश जस्टिस चंद्रचूड़ ने की थी। चंद्रचूड़ 10 नवंबर को 65 साल की उम्र में इस पद से रिटायर हुए।

कौन हैं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ?

वह दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे जस्टिस देवराज खन्ना के पुत्र और सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एचआर खन्ना के भतीजे हैं। हाईकोर्ट में जज बनने से पहले वो अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के वकील थे। 14 मई, 1960 को जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना। उनके चाचा जस्टिस एचआर खन्ना 1976 में आपातकाल के दौरान एडीएम जबलपुर मामले में असहमतिपूर्ण फैसला लिखने के बाद इस्तीफा देकर सुर्खियों में रहे थे।

दिल्ली से ही कि वकालत की पढ़ाई

जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल और सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1983 में उन्होंने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से वकालत की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। वह साल 2005 में दिल्ली हाई कोर्ट के जज बने। जनवरी 2019 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए। उन्हें आपराधिक, सिविल, टैक्स और संवैधानिक कानूनों का बड़ा जानकार माना जाता है। उन्हें संवैधानिक कानून, कराधान, मध्यस्थता, वाणिज्यिक कानून और पर्यावरण कानून का काफी अनुभव है।

5 बड़े मामलों की सुनवाई करेंगे जस्टिस संजीव खन्ना

पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल करीब 2 साल का रहा है। उनकी तुलना में CJI संजीव खन्ना का कार्यकाल काफी छोटा होगा। जस्टिस संजीव खन्ना बतौर चीफ जस्टिस सिर्फ 6 महीने ही पद पर रहेंगे। वह 13 मई 2025 को रिटायर होंगे।

इस कार्यकाल में सीजेआई संजीव खन्ना को मैरिटल रेप केस, इलेक्शन कमीशन के सदस्यों की अपॉइंटमेंट की प्रोसेस, बिहार जातिगत जनसंख्या की वैधता, सबरीमाला केस के रिव्यू, राजद्रोह की संवैधानिकता जैसे कई बड़े मामलों की सुनवाई करनी है।

This post written by Shreyasi

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...