1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कौशांबी : मजदूर की मौत पर परिजनों का हंगामा

कौशांबी : मजदूर की मौत पर परिजनों का हंगामा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कौशांबी : मजदूर की मौत पर परिजनों का हंगामा

कौशांबी जनपद में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक मज़दूर के परिवार के लोगो ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव रख कर मंझनपुर चौराहा जाम कर दिया। बाद में सहायता राशि देने की बात कर जाम समाप्त हुआ।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बच्ची लाल दिहाड़ी मज़दूरी कर परिवार का पेट भरता था। रोज़ की तरह शुक्रवार सुबह बच्ची लाल इरशाद अहमद के निर्माणाधीन मकान में काम करने के लिये गया हुआ था। लेकिन दोपहर में परिवार को सूचना मिली कि बच्ची लाल की मौत हो गयी हैं। उसको जिला अस्पताल भेजा गया हैं।

सूचना पर मृतक बच्ची लाल का बेटा रवि व परिवार के अन्य सदस्य भाग कर अस्पातल पहुचे। बाद में मंझनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। शव पोस्टमार्टम से आने के बाद नाराज़ परिजनों ने मंझनपुर चौराहा पर लाश रख कर चक्काजाम कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...