1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वाले बड़े गैंग का किया खुलासा, 30 लाख रुपये बरामद

कानपुर : पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वाले बड़े गैंग का किया खुलासा, 30 लाख रुपये बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वाले बड़े गैंग का किया खुलासा, 30 लाख रुपये बरामद

ग्वालटोली पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से 29 लाख रुपये ,6 मोबाइल और एक कॉपी भी बरामद की है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आईपीएल में सट्टा खिलवाने का कार्य किया जा रहा है इस पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी करते हुए तीन अभियुक्त जिनमे रविंदर सिंह,हर्ष वर्मा,सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभियुक्त गौरव मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

साझा जानकरी देते हुए एसपी वेड्स ने बताया ग्वालटोली थांने में सुचना मिली थी की आईपीएल के सट्टे हो रहे है और इसमें तीन अभियुक्त गिरफ्तार किये गए है।

इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। इनके पास से २९ लाख रुपये ,मोबाईल फोन और रजिस्टर भी बरामद हुआ है जिसमे ये हिसाब लिखते थे।

वही इन सटोरियों के नेटवर्क की जानकारी एसपी साऊथ ने दिया की सटोरिये किस तरह सट्टा का कारोबार करते थे।

एसपी साऊथ ने बताया की ये जो सट्टा खिलवाते है जिसमे कोड पड़े होते है जो बड़े बुकी के संपर्क में रहे है जिसमे इनको कमीशन मिलता था।

इनके मोबाईल में चैट भी मिली है इनके मोबाईल सीडीआर की भी मदद ली जा रही है इनके लिंक की जानकारी मिली है उसमे टीम जाँच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...