1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर- दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कानपुर- दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर- दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कानपुर- दबंगई का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें दर्जन भर युवक एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीट रहे हैं। जिसकी पड़ताल की गई तो ज्ञात हुआ कि सोशल मीडिया पर देखा जा रहा वीडियो कानपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के इंद्रानगर में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा व उसके पुत्र को इन दबंगो ने जमकर पीट डाला। पीड़ित ने इसकी सूचना थाने को दी। लेकिन जब तक पुलिस मौकें पर पहुंचती तब तक दबंग युवक भाग खड़े हुए थे।

 

वहीं पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा की तहरीर पर गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए दबंगो की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर छाई कानपुर की दबंगई को देखते हुए कानपुर पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बनती जा रही है। क्योंकि कानपुर पुलिस तो अपनी सीमा को कायम रख सकती है। पर सोशल मीडिया का कोई दायरा नही होता जिसपर किसी की भी निगाह पड़ सकता है।

 

वंही रिटायर्ड दरोगा की पिटाई के मामले पर एसपी वेस्ट का कहना है कि दो पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हुई है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। रिटायर्ड दरोगा से मारपीट करने वाले लोगो पर 151 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। इस घटना की विवेचना चल रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...