अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों आए दिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट क जरिए सुर्खियों में रहते हैं।

सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अजय देवगन से उनकी शादी की डेट को लेकर सवाल किया जाता है, लेकिन वो सही जवाब नहीं दे पाते हैं।
अजय देवगन को इस तरह उत्तर देते देख काजोल को अच्छा नहीं लगता है। वहीं दूसरी तरह शाहरुख खान अजय-काजोल की शादी की डेट का सही जवाब दे देते हैं।

अजय देवगन और काजोल के साथ शाहरुख खान के पुराने वीडियो को जोड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो को बिग बॉलीवुड पेज के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है।
वीडियो को अभी तक 3 लाख 78 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अजय-काजोल का यह वीडियो करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का है। वहीं, शाहरुख का वीडियो फिल्म दिलवाले के प्रोमशन का है।

अजय देवगन काजोल और शाहरुख खान के इस थ्रोबैक वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि अजय-काजोल एक साथ आखिरी बार फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे।
वहीं, शाहरुख खान और काजोल की बात करें तो दोनों की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को हाल ही में 25 साल पूरे हुए थे।