इटावा: यूपी के इटावा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। जिले कि SSP ऑफिस में शराब पार्टी का तस्वीर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। तस्वीर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
SSP ने सोमवार को बताया कि शराब पार्टी का फोटो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच इटावा के SP क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंप दी गई है।
कहा जा रहा है कि यह वायरल फोटो समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए मंजीत यादव ने रविवार को ट्वीट किया था। मंजीत ने अपने ट्वीट में लिखा था “ यह है योगी जी की पुलिस …मुख्य आरक्षी संजय कनौजिया इटावा में एसएसपी आफिस में हेड पेशी की पोस्ट पर है। जो आरक्षियों से तबादले के नाम पर अवैध वसूली करता है और आफिस में ही शराब पीता है इसके ऊपर क्या कार्रवाई होगी।”
मंजीत के ट्वीट के बाद आईजी रेंज मोहित अग्रवाल ने इस मामले में संज्ञान लिया और इटावा पुलिस को कार्रवाई के निदेर्श दि। जिसके बाद इटावा SSP डा. बृजेश कुमार सिंह ने संजय कनौजिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वायरल फोटो को देखने के बाद यह साफ गया है कि फोटो सर्दी के मौसम का है, लेकिन यह फोटो कब का है यह साफ नहीं हो पा रही है। तस्वीर में स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है कि चार प्लास्टिक के गिलासों में शराब भरी हुई दिखाई दे रही है।