1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. भास्कर ग्रुप के मालिकों के घर और संस्थानों पर आयकर विभाग का छापा, टैक्स चोरी का आरोप

भास्कर ग्रुप के मालिकों के घर और संस्थानों पर आयकर विभाग का छापा, टैक्स चोरी का आरोप

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : मीडिया जगत के बड़े ग्रुपों में शामिल भास्कर ग्रुपों के मालिकों के घर और संस्थानों पर आयगर विभाग के छापे पड़े है। जानकारी मिली है कि आयकर विभाग यह कार्रवाई कथित टैक्स चोरी मामले कर रहा है। यह छापेमामरी रात ढ़ाई के बाद से कंपनी के कार्यालयों पर की जा रही है। आपको बता दें कि आयकर विभाग की  ये छापेमारी भास्कर के नोएडा, जयपुर और अहमदाबाद कार्यालय पर की गई है।

कर्मचारियों के फोन जब्त किए गए

बताया जा रहा है कि आयकल विभाग की ये बड़ी रेड है। भास्कर कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही किसी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। इनकम टैक्स की टीम प्रेस कॉन्प्लेक्स सहित आधा दर्जन स्थानों पर मौजूद है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा

आपको बता दें कि आयकर विभाग के साथ इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस भी शामिल है। पूरा सर्च ऑपरेशन दिल्ली और मुंबई टीम के द्वारा संचालित किया जा रहा है। छापेमारी की कार्रवाई में 100 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी शामिल है। अब तक की छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है।

छापे की सूचना मिलने के बाद अखबार की डिजिटल को घर से ही काम करने के लिए कह दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी दैनिक भास्कर ग्रुप पहले भी कई अन्य कारणों से चर्चा में रहा है। अखबार पर ये भी आरोप है कि वह अपने कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं देता।

विभाग ने कहा कि भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद और देश के कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि विभाग या उसके नीति-निर्माण निकाय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई में प्रमुख हिंदी मीडिया समूह के प्रमोटर भी शामिल हैं, जो कई राज्यों में संचालन करते हैं।

छापेमारी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला

छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया है, ”रेड जीवी जी, प्रेस की आज़ादी पर कायरतापूर्ण हमला! दैनिक भास्कर के भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद कार्यालय पर अब इनकम टैक्स के छापे। लोकतंत्र की आवाज़ को “रेडराज” से नही दबा पाएंगे।”

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर कहा कि राज्य की राजधानी भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में अपने कार्यालय सहित समूह के आधा दर्जन परिसरों में कर अधिकारी मौजूद हैं। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस की मदद ली गई है। भोपाल समेत जयपुर, अहमदाबाद के कार्यालयों पर भी कार्रवाई जारी है।

बता दें कि दैनिक भास्कर समूह देश के सबसे बड़े मीडिया समूह में से एक है, जिसके एक दर्जन से अधिक राज्यों में 60 से अधिक संस्करण अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित होते हैं। मध्य प्रदेश में इसका मुख्यालय है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...