1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP-Uttarakhand Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ा दी लखनऊ में ठिठुरन, नोएडा में लुढ़का 3 डिग्री पारा; जानें अन्य राज्यों का हाल

UP-Uttarakhand Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ा दी लखनऊ में ठिठुरन, नोएडा में लुढ़का 3 डिग्री पारा; जानें अन्य राज्यों का हाल

Cold winds increased the chill in Lucknow, the mercury dropped by 3 degrees in Noida; सर्द हवाओं ने बढ़ाई देश के कई हिस्सों में कंपकंपी। उत्तरी राज्यों में बढ़ी ठंड। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों तक नहीं मिल सकती है राहत।

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से देश में लगातार ठंड बढ़ रहा है, जिसने देश के कई राज्यों में कंपकंपी बढ़ा दी है। जिसे बढ़ाने का काम किया है सर्द हवाओं ने। आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच मौसम विभाग ने आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने का अनुमान जताया है। उसके बाद इससे राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। हरिद्वार और कोटद्वार के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप दिखाई दिया। वहीं चमोली जिले के कई गांवों में पानी की लाइन जम गई हैं। अगले दो दिनों में उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

जानिए रविवार को यूपी में कहां रहा कैसा मौसम

आपको बता दें कि रविवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। कुछ इलाकों में हल्का-मध्यम कोहरा छाया रहा। दिन में गुनगुनी धूप के साथ शीतलहर का कहर जारी रहा। पश्चिम यूपी के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रही। शनिवार को इलाहाबाद, मुरादाबाद डिविजन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, झांसी, मेरठ डिविजन में भी ठंड बढ़ी।

मुरादाबाद, झांसी, मेरठ डिविजन में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा गोरखपुर, अयोध्या, आगरा डिविजन में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट, जबकि वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ डिविजन के तापमान में 1.5 डिग्री गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 27 डिग्री शाहजहांपुर में रहा।

लखनऊ में शनिवार रात सबसे सर्द

राजधानी लखनऊ में उत्तर पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सर्द हवाओं के आगे रविवार को भी धूप ज्यादा असर नहीं दिखा सकी। इस बीच अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्यिसस रहा। इससे पहले न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह शनिवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, शहर में उत्तर पश्चिमी हवाएं अपना असर दिखाएंगी। इस बीच कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, गोंडा, चंदौली, गाजियाबाद, हापुड़ समेत आसपास के जिलों में दो दिन शीतलहर चलने के आसार हैं।

कानपुर में आज 5 डिग्री तक जाएगा तापमान!

कानपुर में सोमवार को शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी के साथ दिन में कोहरा छाया रह सकता है।

नोएडा में गिरा 3 डिग्री पारा

उत्तरी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सर्दी बढ़ रही हैं। रविवार को तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अचानक से गिरे पारे ने गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा। 5 डिग्री से कम पारा जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में ठंड से बचाव जरूरी है। आने वाले दिनों में पारा गिरने से शीत लहर चलेगी। रविवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री से बढ़कर 19 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से गिरकर 5 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। सूरज के दर्शन न होने के कारण लोग जगह-जगह अलाव सेंकते नजर आए। आईएमडी ने उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों तक शीत लहर चलने का अनुमान जताया है और उसके बाद इससे राहत मिल सकती है। अगले दो दिनों में उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में अभी जारी रहेगी शीतलहर

उत्तराखंड के कई इलाकों में शीत लहर की चेतावनी के बीच हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट किया गया है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ी इलाकों में पाला मुश्किलें पैदा कर सकता है। 21 दिसंबर तक पहाड़ी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...