1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर में दबंगों ने दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां, 1 की मौत, 3 महिलाओं समेत 4 घायल

शाहजहांपुर में दबंगों ने दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां, 1 की मौत, 3 महिलाओं समेत 4 घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहजहांपुर में दबंगों ने दलित परिवार पर बरसाईं गोलियां, 1 की मौत, 3 महिलाओं समेत 4 घायल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुधवार को जमीन के विवाद में एक दलित परिवार पर कथित तौर पर सवर्ण जाति के लोगों ने हमला कर दिया। परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए।

फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। एसपी आनंद ने बताया कि मामला थाना जलालाबाद के ग्राम कसारी में जमीन के विवाद का था। 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही हथियार बरामद हुए हैं। बता दें, घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, थाना जलालाबाद के कसारी गांव में प्रदीप नाम का दलित युवक खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सोनू, देवेंद्र और अभिषेक वहां पहुंच गए और प्रदीप पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

यही नहीं ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। चीखपुकार और गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने युवक के परिजनों पर भी फायरिंग कर दी।

गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए। वहीं फायरिंग की खबर मिलते ही आनन-फानन में एसपी समेत अन्‍य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज चल रहा है। एसपी एस आनंद ने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा रही है। फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...