इटारसी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और देश निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान ओम सेन, राजकुमार केलु उपाध्याय, शेख रमजान और भरत राजपूत सहित अन्य नेताओं ने नेहरू जी के कार्यों को याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व पार्षद और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने किया।