1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने आए युवक की ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या, पुलिस जॉच में जुटी

दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने आए युवक की ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या, पुलिस जॉच में जुटी

यूपी के अलीगढ़ जिले से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने आए युवक की ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या, पुलिस जॉच में जुटी

रिपोर्ट: मुकेश उपाध्याय/ सत्यम दुबे

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ जिले से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी होश उड़ जायेंगे। जिले के थाना रोरावर क्षेत्र के महमूद नगर में दो पक्षों में हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने आये एक 20 वर्षीय युवक की ईटों से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं।

आपको बता दें कि दो पक्षों की आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे भांजे पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्र में कोहराम मच गया। वारदात की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

 

परिजनों की मानें तो, मृतक युवक के मामू के साथ कुछ लोगों का विवाद हो गया था जिसका बीच-बचाव कराने मृतक युवक बिलाल पहुंचा था। वही बीच बिचाव मे उपद्रवियों ने मृतक के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

SP सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली थी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई है परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...