रिपोर्ट: सत्यम दुबे
फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद से चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। जिले में 6 अगस्त को एक कपड़ा व्यापारी के घर से दो करोड़ 75 लाख के सोने, चांदी के जेवरात चोरी हुई। बुजुर्ग व्यापारी जेवर गिरवी रखकर लोगों को ब्याज पर रुपये देने का काम करते हैं। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस जॉच में जुट गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि इसने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
📢फिरोजाबाद:- थाना उत्तर/रामगढ/सर्विलांस पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना उत्तर क्षेत्र मे हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का अनावरण।
◼️चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी सहित चोरी गये करीब 04 किलो सोने के आभूषण, 01 किलो चांदी के आभूषण एवं 165000 रुपये नकदी बरामद। pic.twitter.com/oaKBna8oUQ
— Firozabad Police (@firozabadpolice) August 17, 2021
आपको बता दें कि इतनी बड़ी रकम की चोरी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई थी। जांच के लिए जब पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला तो उसमें आरोपी का चेहरा नजर आया। इसके बाद उसके बारे में जानकारी निकाली गई तो पता चला कि वो घर से गायब है। दुकान के मालिक अरुण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी संतोष को कई बार अपनी दुकान के आसपास देखा था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी का फोन सर्विलांस पर लगाया और उसे पकड़े की कोशिशें शुरू कीं। इसी बीच एक और रोचक घटना घटी आरोपी का मोबाइल ही गायब हो गया। उसका फोन किसी दूसरे चोर ने चुरा लिया।
इस मामले में SSP ने बताया कि मोबाइल की ट्रैकिंग करते-करते पुलिस बिहार, उड़ीसा तक पहुंच गई। लेकिन बाद में पता चला कि वह संतोष आ मोबाइल किसी अन्य चोर पर था। इसके बाद पुलिस ने अपनी खोज की नीति बदली और नये सिरे से जॉच में लग गई। पुलिस ने हर तरफ अपने मुखबिरों का जाल बिछायाय़। मुखबिरों के माध्यम से ही पता चला कि आरोपी संतोष ट्रेन में बैठकर कहीं जा रहा था। सादी वर्दी में पुलिस भी ट्रेन में बैठ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
SSP अशोक कुमार ने आगे बताया कि इतनी बड़ी चोरी का सारा माल एक जगह गड्ढे में दबा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने करोड़ों रुपये का सारा माल बरामद कर लिया है। उसके साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होने आगे बताया कि 2 करोड़ 75 लाख का माल बरामद कर लिया गया है। आरोपी संतोष ने कई बार आर्मी में भर्ती के लिए एग्जाम दिए थे पर वो पास नहीं हो सका था। इस निराशा की वजह से उसने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।
वहीं आरोपी संतोष ने बताया कि उसने कई जगह सरकारी व प्राइवेट इंटरव्यू दिए थे। लेकिन उसकी कहीं पर भी नौकरी नहीं लगी फिर निराश होकर उसने अपने साथी रामनाथ के साथ चोरी के धंधे को अपना लिया। उसने आगे बताया कि वह कपड़े की दुकान में वह मामूली सी चोरी करने गया था। उसका कहना था कि छोटी चोरी होगी तो राज नहीं खुल पाएगा। लेकिन दुकान की तिजोरी में करोड़ों रुपये के जेवर उसे मिल गए। फिर उसने एक तकिए के खोल में भरा और गायब हो गया।