भोपालः विधायक रामेश्वर शर्मा ने सीएम के अधिकारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने के निर्देश का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होना चाहिए। विधायक ने कहा कि समय पर उपस्थिति से प्रशासनिक कामकाज का समाधान तेज होगा और आम आदमी को राहत मिलेगी।
वहीं भोजशाला विवाद पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि यह स्थल राजा भोज द्वारा बनवाया गया था और यहां मां बागेश्वरी व मां सरस्वती के स्वरूप दीवारों और खंभों में दिखाई देते हैं। उन्होंने दावा किया कि सर्वे रिपोर्ट में भी कुछ तथ्यों को स्वीकार किया गया है। शर्मा ने कहा कि जहां मस्जिद है वहां कोई दावा नहीं किया गया, लेकिन मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की आस्था से जुड़े स्थल उन्हें सौंपे जाने चाहिए।