1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. MP News: अजीत पवार के प्लेन क्रैश में ग्वालियर की बेटी की मौत

MP News: अजीत पवार के प्लेन क्रैश में ग्वालियर की बेटी की मौत

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: अजीत पवार के प्लेन क्रैश में ग्वालियर की बेटी की मौत

मुंबई के बारामती में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश हादसे ने ग्वालियर की एक होनहार बेटी को हमसे छीन लिया। इस भीषण हादसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली 25 वर्षीय कू-मेंबर पायलट शाभंवी पाठक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शामवी पाठक मुंबई में एक एयरलाइन कंपनी में कार्यरत थीं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर में हुई थी। आसमान में ऊंची उड़ान भरने का सपना देखने वाली शामवी के असमय निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है।

हादसे की जानकारी परिजनों को टीवी न्यूज़ चैनलों के माध्यम से मिली, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कोहराम मच गया और हर आंख नम हो गई। बताया जा रहा है कि प्लेन क्रैश के दौरान विमान में अचानक आग लग गई थी, जिससे मौके पर ही शाभंवी पाठक की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल, विमान हादसे के कारणों की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। ग्वालियर की यह बेटी आज भले ही हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उसकी मेहनत, संघर्ष और सपने हमेशा याद रखे जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...