गोरखपुर – विगत 30 तारीख को महिला गैंगस्टर के घर बर्थडे पार्टी में हुई फायरिंग में शामिल एक और 15 हजार के इनामी आरोपी को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि विगत दिनों महिला गैंगस्टर के घर बर्थडे पार्टी में फायरिंग की घटना में शामिल महिला गैंगस्टर और उसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
बाकी आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस लगी हुई थी और आरोपी अश्वनी उर्फ राखी को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताते चलें कि इस आरोपी के ऊपर 2015 में गोरखनाथ थाने में हत्या सहित अन्य मुकदमे दर्ज है और वकील हत्याकांड में यह आरोपी शामिल था। बाकी बचे आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तारी करने की बात कह रही है।
बता दें कि विगत 30 तारीख को तिवारीपुर थाना अंतर्गत सूर्य बिहार चौकी क्षेत्र में महिला गैंगस्टर गीता तिवारी के घर बर्थडे पार्टी में हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी में तिवारीपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी।
दरअसल 15 हजार के इनामी अपराधी अश्वनी उर्फ राखी को पुलिस ने गिरफ्तार किया बताते चलें कि यह आरोपी 2015 में वकील हत्याकांड में भी शामिल था और इसके ऊपर गोरखनाथ थाने में भी हत्या सहित कई अन्य मुकदमे पहले से ही पंजीकृत है।
अपने कार्यालय में क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 15 हजार के इनामी आरोपी अश्वनी उर्फ राकी को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी बचे आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।