1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

(गाजियाबाद से संवाददाता नदीम शाइन की रिपोर्ट)

गाजियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना खोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोल्डन पैलेस के पास से चोरी करने जा रहे है पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से दो चाकू और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में बताया कि, इन बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि, जनता की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस हमेशा तैयार रहती है। बदमाशों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे।

आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कई बड़े फैसले लिए है जिससे प्रदेश में आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस कर पाए। इसके लिए प्रदेश पुलिस ऐसे कई अभियान चला रही है जिससे बदमाशों की खैर नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...