1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल में रूस का कब्जा, पढ़ें पूरी खबर..

यूक्रेन के शहर मेलिटोपोल में रूस का कब्जा, पढ़ें पूरी खबर..

रूस ने यूक्रेन के एक और शहर पर रूस का कब्जा कर लिया है। शहर का नाम मेलिटोपोल है। रूसी सेनाएं तेजी से कीव को कब्जा करने की ओर बढ़ रही हैं और उससे पहले आसपास के शहरों पर वह नियंत्रण करने में जुटी है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रूस ने यूक्रेन के एक और शहर पर रूस का कब्जा कर लिया है। शहर का नाम मेलिटोपोल है। रूसी सेनाएं तेजी से कीव को कब्जा करने की ओर बढ़ रही हैं और उससे पहले आसपास के शहरों पर वह नियंत्रण करने में जुटी है। इस बीच यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि मेलिटोपोल पर कब्जा करने के साथ ही रूसी सेना ने शहर के मेयर इयान फेडोरोव को भी अगवा कर लिया है। यूक्रेन का कहना है कि फेडोरोव ने उनसे सहयोग करने से इनकार कर दिया था और उसके बाद उन्हें रूसी सेना ने अगवा कर लिया। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मेयर को अगवा करना लोकतंत्र के खिलाफ है और वॉर क्राइम जैसा है।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, ‘मेलिटोपोल के मेयर की किडनैपिंग लोकतंत्र के खिलाफ युद्ध अपराध है। मैं बताना चाहता हूं कि रूस की इस हरकत के बारे में दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के 100 फीसदी लोग जानेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने रूसी सेना के एक्शन की तुलना खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से भी की है। इस बीच रूसी सेना के राजधानी कीव में भी हमले तेज हो गए हैं। शनिवार को सुबह कीव में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। शहर के बाहरी इलाकों इरपिन और होस्टोमेल में इस बीच कड़ा संघर्ष चल रहा है और रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस बीच रूस ने भी यूक्रेन के साथ संघर्ष में जेलेंस्की की ही रणनीति अपना ली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वॉलंटियर्स को यूक्रेन के युद्ध में जाने की मंजूरी दे दी है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का आज 17वां दिन है और लगातार युद्ध जारी है।

अमेरिका की मदद से वायरस से हमला करने का आरोप

अमेरिका में रूस के राजदूत वेजली नेबेनजाया ने आरोप लगाया है कि अमेरिका की मदद से यूक्रेन में लगभग 30 बायो वेपन प्रोग्राम चल रहे हैं। यूक्रेन की साजिश है कि चमगादड़ों और अन्य प्रवासी पक्षियों के जरिए रूस में बीमारियों के वायरस फैलाना चाहता है।

रूस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक भी बुलाई है। हालांकि, अमेरिका ने इस बात से साफ इंकार किया है और चेताते हुए कहा है कि रूस चेर्नोबिल पटमी प्लांट पर छल करके हमला कर इसकी आड़ में यूक्रेन पर केमिकल हथियारों से हमला कर सकता है।

मारे जा रहे रूसी जनरल ढेर

युद्ध में रूस को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। हमले के कारण वह भारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। शुक्रवार को खारकीव के पास हुए युद्ध में रूसी मेजर जनरल आंद्रे कोलेसनिकोव की मौत हो गई। इससे पहले भी रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव और मेजर जनरल आंद्रे सुखोवेस्ती भी मारे जा चुके हैं।

रूसी हमले में नष्ट हुए खार्किव शहर के करीब 50 स्कूल

रूसी हमलों ने यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर दिया है। सैटेलाइट से जारी हुई इमेज में यूक्रेन की तबाही का मंजर साफ देखा गया है। रूसी सीमा पर खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि रूसी हवाई हमले में एक मनोरोग अस्पताल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही खार्किव शहर के मेयर ने कहा कि उनके शहर में लगभग 50 स्कूल नष्ट हो गए हैं

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...