1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर किया कब्जा, कहा: यूक्रेन के सैनिक हथियार डालें और घर जाएं

रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर किया कब्जा, कहा: यूक्रेन के सैनिक हथियार डालें और घर जाएं

 राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। पुतिन ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। पुतिन ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी।

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर कब्जा कर लिया है। वहीं मिसाइल हमले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

पुलिस के मुताबिक़ एक व्यक्ति की मौत मेरियोपोल में हुई है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैनिक कार्रवाई की घोषणा की थी। उसके बाद से रूस ने यूक्रेन के कई सैनिक ठिकानों पर हमला किया है। यूक्रेन ने भी इसकी पुष्टि की है और कहा है कि कई जगह मिसाइलों से हमले हुए हैं।

पुतिन ने कहा कि जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन में हमारी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है।

इसी बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने लुहान्स्क क्षेत्र में 5 रूसी विमानों और 1 हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक रूस के हमले के बाद बेलारूस ने भी यूक्रेन पर हमला कर दिया है। खेरसन एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया है. यहां पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिख रही हैं। वहीं रूसी सेना ने भी दावा किया है कि उसने यूक्रेनी नेशनल गार्ड के मुख्यालय को नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेनी सेना के बहुत से लोग हताहत हुए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...