1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अफगानिस्‍तान में भीषण भूकंप से 280 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्‍तान में भीषण भूकंप से 280 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके आए हैं, इसके चलते फिलहाल 255 लोगों की मौत की खबर मिली है। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके आए हैं, इसके चलते फिलहाल 255 लोगों की मौत की खबर मिली है। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। बड़े नुकसान का अनुमान है। अफगानिस्तान की अथॉरिटीज के मुताबिक देश में भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर मकान ध्वस्त हो गए हैं और मलबे में दबने के चलते कम से कम 255 लोगों की मौत हो गई है।

बचाव कार्य शुरू किया गया है और मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बीते साल ही दो दशक चले लंबे युद्ध से मुक्ति पाने वाले अफगानिस्तान पर यह दूसरा बड़ा संकट हो सकता है। अफगानिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तार ने अपनी रिपोर्ट में 255 मौतों की जानकारी दी है। एजेंसी का कहना है कि मौके पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं और बचाव अभियान शुरू हो गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान से सटे पक्तिका प्रांत से लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला जा रहा है। तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा, ‘भीषण भूकंप ने पक्तिका प्रांत के 4 जिलों को प्रभावित किया है। इस आपदा में देश के सैकड़ों लोगों की मौत होने और जख्मी होने की आशंका है। इस आपदा के चलते दर्जनों मकान तबाह हो गए हैं।’

मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के दक्षिण पूर्व में स्थित खोस्त से 44 किमी दूर 51 किमी की गहराई में भूकंप आया था। अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके पाकटिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आपदा प्रबंधन अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस भूकंप में अधिक नुकसान पाकटिका में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाका पाकटिका प्रांत के चार जिले प्रभावित हुए हैं। यहां दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए और भूस्खलन की भी खबर है। शुरुआत में मिली जानकारी के अनुसार पाकटिक के गायन जिले में जान-माल की हानि हुई। इसके अलावा खोस्त प्रांत के स्पेरा जिला स्थित अफगान दुबई गांव में भी भूकंप के कारण नुकसान की खबर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...