उज्जैनः धार्मिक नगरी में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों का आगमन लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह फिल्म अभिनेता राकेश बेदी पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सत्कार किया गया।
राकेश बेदी ने भगवान श्री महाकालेश्वर के मंदिर की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट