किसान आंदोलन 2024: संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली कूच का आह्वान किया है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ नोएडा से होते हुए महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे जुटेंगे। इस दौरान नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है, और ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
ऑनलाइन क्लासेस का निर्णय
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों ने संभावित जाम से बचने के लिए सोमवार को ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला किया है।
प्रमुख स्कूल: एमिटी, डीपीएस 30, डीपीएस 122, स्पर्श ग्लोबल स्कूल।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि यह फैसला स्कूलों ने स्वेच्छा से लिया है।
चिल्ला बॉर्डर पर जाम
सुबह से ही चिल्ला बॉर्डर और डीएनडी पर लंबा जाम देखने को मिला। ऑफिस जाने वाले यात्रियों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Traffic congestion seen at Chilla Border as farmers from Uttar Pradesh are on a march towards Delhi starting today. pic.twitter.com/A5G9JuT1KM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 2, 2024
नोएडा ट्रैफिक पुलिस का डायवर्जन प्लान
महामाया फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक को सेक्टर-128 से सर्विस रोड पर मोड़ा जाएगा।
कालिंदी कुंज और सेक्टर-37 से वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है।
डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर पर भी डायवर्जन प्रभावी होगा।
पुलिस की तैयारी
दिल्ली कूच को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी, महामाया फ्लाईओवर, और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा कड़ी।
पीएसी और विभिन्न थानों की पुलिस को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है।
महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली कूच की योजना
किसान, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आसपास के इलाकों से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ महामाया फ्लाईओवर पर पहुंचेंगे। इस इलाके के आसपास का ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। पुलिस किसानों के समूहों को रोकने की योजना पर काम कर रही है।