एक्टर सौमित्र चटर्जी लंबे समय से बीमार हैं, लेकिन सोमवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। अब सौमित्र चटर्जी की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर्स के इलाज पर वो पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सोमवार को ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शाम को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और अभी वो कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि सोमवार से पहले तक उनकी किडनी बिना किसी सपोर्ट के काम कर रही थीं, लेकिन अब के यूरिया और सोडियम की मात्रा और बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर पर लेने के बाद उनकी स्थिति ठीक थी, लेकिन रात में डॉक्टर्स ने बताया कि पहली बार उनकी किडनी में भी दिक्कत सामने आ रही है, जो पहले जब वो अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब भी नहीं थी।
एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि 85 वर्षीय कलाकार पर इलाज का असर नहीं हो रहा है और पिछले 24 घंटे में उनके प्लेटलेट्स की संख्या और घट गई है और वो बहुत कम होश में हैं।
डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत ठीक नहीं है और हालत बिगड़ रही है। वहीं, अभिनेता की उम्र और पहले से अन्य बीमारियां डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है।