1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे संभाग आयुक्त, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे संभाग आयुक्त, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

संभाग आयुक्त ने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा ‘खेल-खेल में पढ़ना सीखो’ जैसी गतिविधियों के बारे में पूछा। छात्र-छात्राओं ने आयुक्त के सामने पाठ पढ़कर सुनाया, जिस पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

By: Naredra 
Updated:
स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे संभाग आयुक्त, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

उज्जैन में संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने मंगलवार को शासकीय जीवाजीगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोहन नगर परिसर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 और 2 के छात्रों के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों को समझा।

‘खेल खेल में पढ़ना सीखो’ जैसी गतिविधियों को जाना

संभाग आयुक्त  ने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा ‘खेल-खेल में पढ़ना सीखो’ जैसी गतिविधियों के बारे में पूछा। छात्र-छात्राओं ने आयुक्त के सामने पाठ पढ़कर सुनाया, जिस पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आशीष सिंह ने परिणाम आधारित शिक्षण पद्धति और प्रगति रिपोर्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और प्रत्येक छात्र की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...