1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली: कनॉट प्लेस की गोपालदास बिल्डिंग में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

दिल्ली: कनॉट प्लेस की गोपालदास बिल्डिंग में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

गुरुवार दोपहर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस की प्रतिष्ठित इमारत गोपालदास भवन में आग लग गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गई।

By: Rekha 
Updated:
दिल्ली: कनॉट प्लेस की गोपालदास बिल्डिंग में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

नई दिल्ली: गुरुवार दोपहर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस की प्रतिष्ठित इमारत गोपालदास भवन में आग लग गई ।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे आग लगने की कॉल मिली, रिपोर्ट में 11वीं मंजिल पर आग लगने का संकेत दिया गया है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन विभाग ने घटनास्थल पर 16 दमकल गाड़ियां भेजीं। अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग पर काबू पा रहे हैं और इसे और अधिक फैलने से रोकने का लक्ष्य रख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बचावकर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...