1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी बेटी,112 नंबर पर पुलिस को किया कॉल तो, पिता ने उठाया खौफनाक कदम

अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी बेटी,112 नंबर पर पुलिस को किया कॉल तो, पिता ने उठाया खौफनाक कदम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी बेटी,112 नंबर पर पुलिस को किया कॉल तो, पिता ने उठाया खौफनाक कदम

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद से वारदात की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां अपनी पसंद के युवक से शादी करने पर अड़ी युवती को उसके पिता ने ही मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब बेटी ने पुलिस को फोन कर शादी नहीं करने की बात कह दी थी। बेटी द्वारा पुलिस को फोन करना पिता को इतना नागवार गुजरा कि उसने इकलौती बेटी को चाकू से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

आपको बता दें कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता बेटी का खून से लथपथ शव छोड़ फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट कायमगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई है। कायमगंज कोतवाली के लहरा रजाकुलीपुर गांव के रहने वाले विनोद कुमार जाटव ने अपनी बेटी शिवानी (19) की शादी फर्रुखाबाद शहर के गंगा दरवाजा निवासी एक युवक से तय की थी।

आपको बता दें कि दो माह बाद उसकी शादी थी। लेकिन शिवानी ने इस रिश्ते को ठुकरा दिया और अपनी पसंद के युवक से शादी करने पर अड़ गई। इसको लेकर सोमवार को पिता से उसका झगड़ा हुआ। सुबह शिवानी ने यूपी 112 को फोन कर पुलिस को खबर दी कि पिता जबरन उसकी शादी कराना चाहते हैं। उसने बताया कि घर में झगड़ा हो रहा है और उसके साथ अनहोनी हो सकती है।

इसके बाद पुलिस उसके घर भी पहुंची। बाप-बेटी की बात सुनी और अगले दिन शिवानी को कोतवाली आने को कहा। पुलिस के लौटने के बाद दोनों में फिर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साये पिता ने चाकुओं से गोदकर शिवानी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर पिता घर से भाग गया।

आपको बता दें कि शिवानी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। दो भाई बाहर रह कर नौकरी करते हैं जबकि एक छोटा भाई गांव में रहता है। ग्राम प्रधान अतुल यादव ने आरोपी पिता विनोद जाटव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ कायमगंज ने इंस्पेक्टर को साथ लेकर घटना की पड़ताल की और विनोद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...