1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरदोई में दलित युवक की हत्या

हरदोई में दलित युवक की हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरदोई में दलित युवक की हत्या

हरदोई के सुरसा थाना इलाके में दलित युवक की बेहरहमी से हत्या की घटना से हड़कम्प मच गया है। सूचना मिलने ही मौके पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी अनिल कुमार भी पहुंचे और पड़ताल की। युवक की हत्या क्यों और किसने की अभी यह स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे है।

 बता दें कि सुरसा थाना क्षेत्र के सथरी गाँव निवासी रोशन पुत्र जगदीश सोमवार की शाम को घर से निकल गए थे और वापस न आए। मृतक के भाई के मुताबिक उसने जब फोन मिलाया तो नंबर बन्द था। जिसके बाद उनकी तलाश की गई। लेकिन कोई पता न चल सका। सुबह उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। एसपी ने बताया कि प्रकरण में अहम सुराग हाथ लगे है और कार्यवाई चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...