कॉमेडियन और एक्टर राजीव निगम अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए जाने जाते हैं। अब राजीव निगम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
खबर है कि उनके बेटे का निधन को गया है। राजीव निगम के बेटे के जन्मदिन पर ही उनको खोने की खबर मिली। राजीव के बेटे ने लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।
‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ के एक्टर राजीव निगम ने ये दिल दहला देने वाली खबर शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। राजीव निगम ने अपने बेटे देवराज के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये जानकारी दी।
राजीव निगम ने लिखा, ‘क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट है… मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़कर चला गया, बिना बर्थडे केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।’ राजीव के इस पोस्ट ने उनके सभी फैन्स और परिचितों को शॉक्ड कर दिया है। 9 नवंबर को राजीव के घर पर एक श्रद्धांजलि सभा रखी जाएगी और सुबह 9.30 बजे, ओशिवारा शमशान में अंतिम संस्कार होगा।
राजीव के बेटे देवराज को खराब तबीयत के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह करीब 2 साल से वेंटिलेटर पर थे। इस बात की जानकारी एक्टर ने साल 2018 में दी थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि आखिर उन्हें क्या हुआ है।