CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार विदेशी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 24 नवंबर को सीएम मुंबई से अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा की ओर रवाना होंगे। जहां पर वह यूके और जर्मनी पहुंचकर के विभिन्न उद्योगपतियों और निवेशकों से मुलाकात करेंगे।
दरअसल, मोहन यादव की यह यात्रा फरवरी 2025 में मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण की जा रही है। इसलिए सीएम यादव का प्रयास है कि वे राज्य में विदेशी निवेशकों के लिए भी व्यापार के नए अवसरों को ला सकें। और दूसरी ओर वह विदेशी निवेशकों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित भी कर सकें।
आपको बता दें कि सीएम के साथ इस यात्रा के दौरान उनके प्रमुख सचिव सचिव संजय शुक्ला, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।सीएम की यह टीम यूके और जर्मनी में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। और साथ ही प्रदेश में निवेशकों से व्यापार में निवेश करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। दरअसल सीएम यादव का यह दौरा राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश में व्यापार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
दरअसल, इस विदेशी दौरै से पहले सीएम देश में मुंबई, बेंगलुरु, कोयंबटूर और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में बड़े-बड़े उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे। ताकि उन्हें भी रादाय में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकें। राज्य के साथ अन्य राज्यों के निवेशकों और उद्योगपतियों को भी इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में संभाग स्तर पर रिजनल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन भी शुरू कर दिया है। इसके शुभारंब का एक मुख्य उद्देश्य स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करना है।