मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में साझा किए गए प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताया और कहा कि यह कार्यक्रम देश की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला है।
