1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 57 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 57 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

अत्याधुनिक तकनीक से अपराध जांच होगी और अधिक मजबूत...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 57 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय से अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक सुविधाओं से लैस 57 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को फ्लैग-ऑफ किया। यह पहल प्रदेश में अपराध अनुसंधान, साक्ष्य संकलन और वैज्ञानिक विवेचना को नई गति देने वाली है।

घटनास्थल पर त्वरित और सटीक जांच में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन वर्ष 2025 में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने स्वागत किया।

इन मोबाइल फॉरेंसिक वैन के संचालन से पुलिस को घटनास्थल पर ही तेजी से वैज्ञानिक जांच करने, महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने और अपराधियों तक जल्द पहुंचने में बड़ी सहायता मिलेगी। इससे न केवल जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी, बल्कि न्यायिक कार्यवाही में भी पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव महा निरीक्षक सम्मेलन वर्ष 2025 पुलिस मुख्यालय में…

प्रदेश के सभी जिलों को मिली तकनीकी मजबूती

इन अत्याधुनिक वैन को प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से अपराधों की जांच अब और अधिक सटीक, वैज्ञानिक और समयबद्ध तरीके से हो सकेगी। इससे न केवल पुलिस की विवेचना क्षमता बढ़ेगी, बल्कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी भी सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुलिस मुख्यालय आगमन पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...