1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. प्रियंका चोपड़ा को क्यों आना पड़ा 10वीं की क्लास छोड़कर भारत! मौसी ने आखिर घर में क्यों की शिकायत

प्रियंका चोपड़ा को क्यों आना पड़ा 10वीं की क्लास छोड़कर भारत! मौसी ने आखिर घर में क्यों की शिकायत

जिसके बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म "द स्काई इज पिंक" में काम किया। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरियां बना ली। शादी के बाद उन्होंने कुछ शोज़ में भी काम किया हैं, जिसमें अमेरिका की एक वेब सीरीज भी शामिल है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के चलते लाखों दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनका नाम है। वही, उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 को शादी कि थी।

जिसके बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म “द स्काई इज पिंक” में काम किया। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरियां बना ली। शादी के बाद उन्होंने कुछ शोज़ में भी काम किया हैं, जिसमें अमेरिका की एक वेब सीरीज भी शामिल है।

आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा का एक ऐसा राज बताने जा रहे है। जो शायद ही किसी को पता होगा। दरअसल इस किस्से को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी किताब में बताया था कि उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई कुछ साल अपनी मौसी के घर अमेरिका में की थी।

इस दौरान उन्होंने एक बॉयफ्रेंड बना लिया था। हालांकि इस रिलेशनशिप के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। यह उस समय की बात हैं जब देसी गर्ल 10वीं क्लास में पढ़ा करती थी।

प्रियंका ने अपनी किताब में बताया हैं कि वह एक बार बॉब के साथ बैठकर टीवी देख रही थी, जब मौसी घर में नहीं थी।  लेकिन थोड़ी ही देर में मौसी अचानक से आ गई। इस दौरान प्रियंका ने बॉब को अलमारी में छुपा दिया था।

हालांकि मौसी को शक हो गया था और उन्होंने अलमारी खोलने के लिए कहा। प्रियंका ने जैसी ही अलमारी खोली तो उसमे मौसी ने बॉब को देखा, जिसके बाद मौसी काफी गुस्सा हो गई। उन्होंने ये सारी घटना प्रियंका की माँ को बता दी। जिसके कुछ समय बाद प्रियंका भारत वापस लौट आई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...