1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर क्यों किया प्राइवेट अकाउंट? पढ़ें पूरी खबर

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर क्यों किया प्राइवेट अकाउंट? पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलेब हैं। ऋचा के मुताबिक, वो जरूरत से ज्यादा ही अपना वक्त सोशल मीडिया पर बिता रही थीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में नोटिस किया। उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को प्राइवेट करने का फैसला किया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई: आज के दौर में सोशल मीडिया भी लोगों की जरूरत बन गया है। हर कई सोशल मीडिया के जारिए लोगों में अपनी पहचान बनाना चाहता है। हर उम्र और वर्ग के लोग अब किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। कई बार लोग इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर इतना वक्त बिता देते हैं कि उनके दूसरे काम प्रभावित हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ।

वही बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सेलेब हैं। ऋचा के मुताबिक, वो जरूरत से ज्यादा ही अपना वक्त सोशल मीडिया पर बिता रही थीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में नोटिस किया। उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को प्राइवेट करने का फैसला किया।

ऋचा चड्ढा ने अपने फोन के स्क्रीन टाइम का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें देखा जा सकता है कि वो  हफ्ते में 20 घंटे से ज्यादा का समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और उसमें से नौ घंटे तो वे केवल ट्विटर पर बिताती हैं। इसी के चलते अब ऋचा ने इसे काबू करने का फैसला लिया है।

ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अपना अकाउंट प्राइवेट करने जा रही हूं। ऐसा इसलिए नहीं कि ट्विटर जहरीला है मैं यहां पर मदद करने, समर्थन करने, विचार रखने और हंसी-मजाक करने के लिए हूं। लेकिन मेरी भी एक डेडलाइन है और इस नासमझ स्क्रॉलिंग में बहुत अधिक समय लगता है।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...