1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. समंदर के किनारे प्यार की तलाश कर रही ये भोजपुरी एक्ट्रेस ! कहा- इश्क ने दिखाई जन्नत?

समंदर के किनारे प्यार की तलाश कर रही ये भोजपुरी एक्ट्रेस ! कहा- इश्क ने दिखाई जन्नत?

श्वेता महारा ने दुबई से एक वीडियो शेयर किया है। जहां वह समंदर किनारे डांस करते दिख रही हैं। जोकि फैंस को ये वीडियो काफी पंसद आ रही है, फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता महारा अपनी एक्टिंग के साथ साथ डांस के लिए भी जानी जाती है। वो अक्सर अपने वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती है। फैंस उनके वीडियो को काफी पंसद भी करते है। वह जहां भी जाती हैं वहां वह डांस करती नजर आ जाती हैं। हाल में ही श्वेता महारा ने दुबई से एक वीडियो शेयर किया है। जहां वह समंदर किनारे डांस करते दिख रही हैं। जोकि फैंस को ये वीडियो काफी पंसद आ रही है, फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है।

 


एक्ट्रेस श्वेता ने फिल्म ‘जब वी मेट’ के गाने ‘ये इश्क हाए’ पर जबरदस्त डांस तड़का लगाया है। इसके साथ ही वह करीना कपूर की तरह ही एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।  फिलहाल वह दुबई में अपनी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में वह अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर शॉर्ट वीडियो बनाती हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस खुलकर डांस करती नजर आ रही है।

बात दे श्वेता की आने वाली फिल्म की करें तों ‘मुझे कुछ कहना है’ की शूटिंग को पूरा कर चुकी हैं। इस फिल्म में वह एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू के साथ नजर आएंगीं। इसके साथ ही भोजपुरी के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे के साथ वह जल्द ही उनकी म्यूजिक एल्बम में नजर आएंगी।

वहीं श्वेता इन दिनों खेसारी के साथ म्यूजिक एल्बम ‘पघ घुंघरू बांध’ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, इस गाने के रिलीज के साथ ही इसे एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...