1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सलमान खान के जन्मदिन पर इन सितारों ने ऐसे दी बधाई! पढ़ें पूरी खबर..

सलमान खान के जन्मदिन पर इन सितारों ने ऐसे दी बधाई! पढ़ें पूरी खबर..

सुपरस्टार, मेगास्टार, भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट सामने आ रहीं हैं और लोग अपने चहीते सितारे को विश कर रहे हैँ।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई:  सुपरस्टार, मेगास्टार, भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट सामने आ रहीं हैं और लोग अपने चहीते सितारे को विश कर रहे हैँ। इस लिस्ट में ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैँ। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर कई शानदार सितारे उनको बधाई दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

इस लिस्ट की बात करें तो इसमें सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष्मान खुराना और माधुरी दीक्षित जैसे सितारे शामिल हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और उनकी पहली हीरोईन भाग्यश्री ने भी उनके विश किया है। सलमान खान इस वक्त काफी चर्चा में हैं।

हाल ही में सलमान खान को लेकर खबरें आईं थीं कि उनका सांप ने डस लिया है। हालांकि वो सांप जहरीला नहीं था, उनको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। सलमान खान अब पूरी तरह से सुरक्षित हैँ। फिलहाल आप देखिए सितारों ने किस तरह से उनको विश किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने सलमान खान के पोज की नकल की है।

गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो बिग बॉस के सेट पर नजर आए थे।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने सलमान खान को जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा है.. इंडस्ट्री के दिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कामना करते हैं कि आपकी अगला साल भी दबंग रहे।

टाइगर जिंदा है कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान खान को एक तस्वीर पोस्ट करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...