1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. सुनील शेट्टी ने इस अंदाज में पत्नी माना शेट्टी को मैरिज एनिवर्सरी की विश, देखें

सुनील शेट्टी ने इस अंदाज में पत्नी माना शेट्टी को मैरिज एनिवर्सरी की विश, देखें

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है लेकिन उनकी फैंन फॉलोइंग है। उनकी हर पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाती है। फैंस उनकी पोस्ट देखना काफी पंसद करते है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई:  बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है लेकिन उनकी फैंन फॉलोइंग है। उनकी हर पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जाती है। फैंस उनकी पोस्ट देखना काफी पंसद करते है। वही, सुनील शेट्टी 25 दिसंबर को अपनी 30वीं शादी की सालगिरह बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें:जानें 2022 में कैसे बदल जाएगी दिल्ली ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, इलेक्ट्रिक बस, ई-ऑटो से लेकर प्रीमियम बस सर्विस तक; रहेगा विशेष ध्यान…

इस मौके पर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर कर अपनी पत्नी माना शेट्टी को मैरिज एनवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही फैंस ने जमकर उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है।

इस फोटो में सुनील शेट्टी और माना शेट्टी बेहद स्टाइलिश दिख रहे हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘तब भी सुंदर…. अब भी सुंदर… और हमेशा के लिए सुंदर… हैप्पी 30वीं एनिव वाइफ।’ सुनील शेट्टी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

साथ ही फोटो को लाइक कर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही अभिनेता की बेटी अथिया शेट्टी ने फोटो पर एक हार्ट का इमोजी कमेंट किया है। साथ ही टाइगर श्रॉफ, अर्चना पूरन, गुरूदीप मेहंदी ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प हैं। दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 25 दिसंबर को साल 1991 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी भी हैं।

हाल ही में उनके बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेता को आखिरी बार नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ 4 के जीवन पर आधारित फिल्म मरक्कड़ द अरेबिजन सी में देख गया था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 16वीं शताब्दी के आस-पास होने वाली समुद्री घटनाक्रमों पर आधारित है।

आपको बता दें कि अभिनेता सुनील शेट्टी लगभग 5 साल के लंबे अतराल के बाद फिल्मी दुनिया में वापसी की है। पहले उन्होंने कई फिल्मों में बतौर गेस्ट और कैमियो रोल निभाएं हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...