1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. स्टार पवन सिंह लेंगे तलाक,आरा फैमिली कोर्ट में दी अर्जी

स्टार पवन सिंह लेंगे तलाक,आरा फैमिली कोर्ट में दी अर्जी

 पवन के 2 भाई बहन हैं जिसमें से बहन के बारे में ज्यादा जानकारी नही है लेकिन उनके भाई का नाम माला सिंह है। पवन सिंह के स्कूल कि पढ़ाई आरा के ही ऐच.ऐन.के स्कूल से हुई है तो वहीं उनका कॉलेज आरा के ही महाराजा कॉलेज से पूरा हुआ है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

अभिनेता और गायक पवन सिंह भोजपूरी के जाने माने अभिनेता है जो लाखों दिलो पर राज करते हैं। उनके गानो और फिल्मो के तो लोग दिवाने हैं, उनकि शायद ही कोई फिल्म होगी जो परदे पर हिट नही रही होगी वरना उनके चाहने वाले इतने हैं कि उनकि लगभग सारी फिल्में हिट होती है।

35 वर्ष के पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ था लेकिन उनका निवास स्थान मुंबई है। पवन सिंह के माता पिता के नाम के बारे में इंटरनेट पे अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उनके पिता एक किसान थे, और उनकि माता गृहणीं हैं।

पवन के 2 भाई बहन हैं जिसमें से बहन के बारे में ज्यादा जानकारी नही है लेकिन उनके भाई का नाम माला सिंह है। पवन सिंह के स्कूल कि पढ़ाई आरा के ही ऐच.ऐन.के स्कूल से हुई है तो वहीं उनका कॉलेज आरा के ही महाराजा कॉलेज से पूरा हुआ है। पवन सिंह का सफर बेहद दिलचस्प रहा है और आगे हम उनके सफर के बारे में और जानेंगे।

इस बार पवन सिंह निजी कारणों से चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने आरा फैमिली कोर्ट में पत्‍नी ज्‍योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। गुरुवार को फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की तारीख थी। जिसमें वे तो नहीं पहुंचे लेकिन पत्नी आई थी। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति काफी समय से अपने मायके में रह रही हैं। उन्होंने अंतरिम भरण पोषण भत्ते के रूप में 3.5 लाख प्रतिमाह देने के लिए आवेदन दाखिल है। बता दें कि पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी थी। अब पवन सिंह ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट का रुख किया है। सुपरस्टार की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि ज्योति अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। लेकिन पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। 2018 में भोजपुरी एक्टर ने यूपी के बलिया की रहने वाली ज्‍योति सिंह संग सात फेरे लिए थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...