1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी और सलमान खान की शादी पर दिया बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी और सलमान खान की शादी पर दिया बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कब क्या हो जाए इसका को अंदाजा नहीं लगा सकता है। दरअसल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में एक सुपरस्टार सलमान खान के फैंस को इंतजार है तो बस इस बात का कि वो कब शादी करेंगे। कई बार उनकी शादी को लेकर फैंस और मीडिया में सवाल पूछे गए हैं लेकिन हर बार भाईजान इस सवाल को टालते नजर आए।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कब क्या हो जाए इसका को अंदाजा नहीं लगा सकता है। दरअसल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में एक सुपरस्टार सलमान खान के फैंस को इंतजार है तो बस इस बात का कि वो कब शादी करेंगे। कई बार उनकी शादी को लेकर फैंस और मीडिया में सवाल पूछे गए हैं लेकिन हर बार भाईजान इस सवाल को टालते नजर आए।

लेकिन हाल ही में सलमान खान और ऐक्ट्रेस सोनाक्षी की एक तस्वीर वायरल हुई जिसके बाद दोनों के गुपचुप शादी करने की खबर ने सोशल मीडिया पर खूब जोर पकड़ा। इस तस्वीर में उनके चोरीछुपे शादी करने को लेकर दावा किया गया था। हलांकि सलमान और सोनाक्षी की तरह से इस बात को लेकर कोई जवाब नहीं आया। वहीं अब इस तस्वीर पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन आया है।

​पहली बात आपको बता दें कि वायरल रही सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तस्वीर फोटोशॉप्ड थी। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ये पूरी तरह से नकली है। इस तस्वीर में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। सलमान जहां सफेद शर्ट और बेज रंग की जैकेट में काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं सोनाक्षी ट्रेडिशनल लाल साड़ी में जूलरी और मांग में सिंदूर लगाए खूबसूरत लग रही हैं।

इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और नकली तस्वीर के बीच अंतर नहीं कर सकते।’ सोनक्षी के इस कमेंट्स के बाद लगातार फैंर के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं इस कमेंट करते हुए यूजर लगातार सोनाक्षी का साथ देते दिख रहे हैं।

इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप रिप्लाई क्यों कर रही हैं?’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे खुशी है आपने इस पर बोला। इस तरह के गॉसिप पेज को बंद करना चाहिए।’ वहीं एक तो यहां तक कहा, ‘वे अटेंशन चाहते हैं और आप उन्हें दे रही हैं

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फर्जी तस्वीर को शर्मनाक और मजाकिया बताया। पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, “यह तस्वीर रेस 3 सीजी लेवल की लग रही है और कुछ लोग अभी भी इसे सच मानते हैं।” एक ने लिखा, “यह इस बिंदु पर शर्मनाक से परे है, हास्यास्पद की ऊंचाई।” कुछ लोगों ने इस बात पर भी बहस की कि क्या सोनाक्षी को इन बातों पर ध्यान देना चाहिए? एक यूजर ने पूछा, ‘जवाब भी क्यों। एक अन्य ने तर्क दिया, “वे ध्यान चाहते थे और उन्होंने उन्हें वही दिया।”

फिल्म ‘दबंग’ से की थी अपने करियर की शुरूआत

सोनाक्षी और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं। सोनाक्षी ने 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। उसके बाद वो ‘राउडी राठौर’, ‘दबंग 2’, ‘लुटेरा’, ‘बुलेट राजा’, ‘हॉलिडे’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल में सोनाक्षी, फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखी थीं, जिसमें अजय देवगन, शरद केलकर, नोरा फतेही थे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘काकूडा’ और ‘डबल एक्सएल’ होगी।

दबंग एक्ट्रेस  के नाम से जानी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा  बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस  बन चुकी हैं। आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय  इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून, 1987 को उत्तर प्रदेश के पटना में हुआ था। दबंग गर्ल सोनाक्षी का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जिन्होंने काफी कम समय में ही अपना मुकाम हासिल कर लिया।

सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू फिल्म ‘दबंग’  थी। दबंग फिल्म से सलमान खान ने सोनाक्षी को साल 2010 में बॉलीवुड में लांच किया था। अब सोनाक्षी बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं।

साल 2010 में सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान  के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के बाद साल 2012 में सोनाक्षी की 4 फ़िल्में रिलीज हुई। इन फिल्म्स में अक्षय कुमार के साथ प्रभु देवा की ‘रावडी राठौर’ और दूसरी फिल्म ‘जोकर’ में अभिनय किया। फ़िल्म ‘रावडी राठौर’ सफल फ़िल्म रही पर ‘जोकर’ खास कमाल नही कर पाई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...