1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, देखें

सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, देखें

सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है, जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सोनाक्षी अब सिंगल नहीं रही। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा हिन्‍दी फिल्‍म की फेमस एक्ट्रेस है । वे बॉलीवुड की अग्रणी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्‍होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ की। फिल्‍मों में आने से पहले उन्‍हें अपना वजन काफी कम करना पड़ा था ।

सोनाक्षी सिन्‍हा का जन्‍म पटना में हुआ था। उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्‍हा है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उनकी मां का नाम पूनम सिन्‍हा है। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम लव सिन्‍हा और कुश सिन्‍हा है।

सोनाक्षी सिन्‍हा की स्‍कूली पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से हुई थी। इसके बाद उन्‍होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्‍नातक की पढ़ाई की।

सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है, जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सोनाक्षी अब सिंगल नहीं रही। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है। अचानक आई इस खबर से फैंस जहां शॉक्ड हैं वहीं अपने फेवरेट एक्ट्रेस को इस खास मौके पर बधाइयां भी दे रहे हैं।

वही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन अलग-अलग फोटोज शेयर करके खुद अपनी इंगेजमेंट की खबर शेयर की है। फैंस इस खबर सुनते हुई इस्टा पर कमेंट करना शुरू कर दिया है। वही, एक फोटो में दबंग गर्ल अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के मंगेतर उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं। पर उन्होंने अपने फिऑन्से का चेहरा नहीं दिखाया है। सोनाक्षी ने पूरी तरह से सस्पेंस बना रखा है कि उनकी जिंदगी में शामिल होने वाले ये स्पेशल पर्सन आखिर है कौन

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी दूसरी फोटो में अपने डार्लिंग पार्टनर के कंधे पर प्यार से हाथ रखकर स्माइल देती नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने पार्टनर का हाथ थामे हुए हैं। रिंग फिंगर में एक चमकती हुई डायमंड रिंग बता रही है कि जल्द ही सिन्हा हाऊस में शहनाई बजने वाली है।

सोनाक्षी ने फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर करते हुए कैप्शन में अपनी खुशी और एक्साइटमेंट भी जाहिर की है। सोनाक्षी ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ मेरे लिए ये बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है और इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं।’

सोनाक्षी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरे लिए बड़ा दिन है!!! मेरा सबसे बड़ा सपना सच हो गया है और मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं खुद इस पर यकीन नहीं कर पाई कि ये इतना EZI है’। वहीं, सोनाक्षी के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस की ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं. सोनाक्षी के फैंस हैरान हैं और कई सेलेब्रिटीज भी उनसे सवाल करते दिखाई दे रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...