1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को शादी ! पढ़ें पूरी खबर..

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को शादी ! पढ़ें पूरी खबर..

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी अप्रैल में ही शादी करने वाली है मिली जानकारी के चलते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, क्योंकि आलिया भट्ट के नाना एन राजदान की तबीयत ठीक नहीं है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

आलिया भट्ट  रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक हैं, दोनों की जोड़ी साथ में बेहद कमाल की लगती है। ये कपल बहुत ही जल्दी एक साथ बड़े पर्दे पर भी आने वाला है। आलिया और रणबीर ने अब अपने रिश्ते को सबके सामने खुलकर कबूल कर लिया है। दोनों की शादी के चर्चे भी बेहद आम हो गए हैं। ऐसे में एक बार फिर से खबरें आ रही हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं और वो भी इसी महीने।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी अप्रैल में ही शादी करने वाली है मिली जानकारी के चलते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, क्योंकि आलिया भट्ट के नाना एन राजदान की तबीयत ठीक नहीं है। इसके साथ ही माना जा रहा है कि आरके स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा।

बॉलीवुड के चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन दोनों की शादी को लेकर लगातार अफवाहों का बाजार गर्म हैं। हालांकि कपल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। सुभाष घई ने बताया कि यह दोनों साल 2020 के दिसंबर में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरल की महामारी के चलते इनको अपनी शादी टाली पड़ी थी। इतना ही नहीं फिल्ममेकर के अनुसार रणबीर के पिता ऋषि कपूर उनकी शादी को लेकर काफी खुश थे और उन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का प्लान किया था।

सुभाष घई ने कहा, ‘मुझे याद है जनवरी 2020 में मैं ऋषि कपूर से मिला था, जब मैं व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल के हमारे वार्षिक दीक्षांत समारोह में डब्ल्यूडब्ल्यूआई मेस्ट्रो पुरस्कार 2020 का इनविटेशन देने के लिए उनके घर गया था। अच्छे दोस्त के तौर पर हमारी लंबी बातचीत हुई। वह मेरे साथ यह बात शेयर करके काफी खुश थे कि वह दिसंबर 2020 में अपने बेटे रणबीर की शादी आलिया के साथ बड़े धूमधाम से करने वाले थे। लेकिन उन्होंने हम सभी को अचानक एक गहरे दुख के साथ छोड़ दिया।

सुभाष घई का मानना है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द शादी करके ऋषि कपूर के सपने को पूरा करने वाले हैं, जो वह चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘आज, मुझे काफी खुशी है कि रणबीर और आलिया उनके सपने को पूरा करने वाले हैं। मैं इन दोनों की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की कामना करता हूं, जिस तरह मैंने हमेशा ऋषि और नीतू कपूर के लिए किया था।

इसके अलावा सुभाष घई ने और भी ढेर सारी बातें की थीं। बात करें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तो यह दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेगा। वहीं मेहंदी सेरेमनी 13 अप्रैल को होगी। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस इनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

रणबीर और आलिया ने मई 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में पहली बार अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, यानी दोनों पहली बार कपल की शादी में अपना पहला पब्लिक अपियरेंस दिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के सपनों का घर बन रहा है। खबर है कि घर का नाम रणबीर की दादी कृष्णा राज के नाम पर रखा जाएगा। ब्यूटीफुल और टैलेंटेड आलिया भट्ट को अक्सर उनके बियू रणबीर और होने वाली सास नीतू कपूर के साथ बंगले का निरीक्षण करते हुए देखा जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...