1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मां बेटे का तालमेल, सोशल मीडिया पर तस्वीर की शेयर, देखें

मां बेटे का तालमेल, सोशल मीडिया पर तस्वीर की शेयर, देखें

भारती ने अपने करियर  में इतने कॉमेडी सीन्स को अंजाम दिया है कि उन्हें आज बच्चा-बच्चा जानता है। टीवी का जाना माना नाम बन चुकी भारती का लल्ली वाला किरदार तो सबकी जुबान पर ही रहता है।  

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भारती ने अपने करियर  में इतने कॉमेडी सीन्स को अंजाम दिया है कि उन्हें आज बच्चा-बच्चा जानता है। टीवी का जाना माना नाम बन चुकी भारती का लल्ली वाला किरदार तो सबकी जुबान पर ही रहता है।

कॉमेडियन भारती सिंह  का जन्म पंजाब के अमृतसर में 3 जुलाई 1986 को हुआ था। भारती की मॉम का नाम कमला है। कॉमेडियन के पिता नहीं है। भारती के पिता का देहांत तब हो गया था जब भारती की उम्र काफी कम थी। पिता के जाने के बाद उनका पालन पोषण उनकी मां ने ही किया है। भारती सिंह तीन भाई-बहन हैं. भारती और उनकी बहन पिंकी तो काफी हद तक एकजैसे ही दिखते हैं।

टीवी एक्ट्रेस भारती सिंह  जब से मां बनी हैं, उनके फैन उनके बच्चे की झलक पाने के लिए बेताब हैं। वही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही है। भारती बाहर होती हैं तो पैपराजी और सोशल मीडिया पर उनके फैन उनसे बेबी की झलक दिखाने की रिक्वेस्ट करते रहते हैं।

ऐसे में भारती सिंह ने भी अपने फैंस की ख्वाहिश पूरी करने का फैसला लिया और आखिरकार अपने नन्हे बच्चे की झलक शेयर कर ही दी है। भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैन काफी खुश हैं।

भारती सिंह इस तस्वीर में बेटे को अपने सीने से लगाए दिखाई दे रही हैं। फोटो देखकर यूजर्स का कहना है कि इसमें भारती के चेहरे पर वह सुकून साफ नजर आ रहा है, जो सुकून एक मां को अपने बच्चे को अपनी गोद में लेने पर मिलता है। उन्होंने इस फोटो में अपने बेटे का चेहरा तो रिवील नहीं किया, लेकिन फोटो शेयर करके फैंस की ख्वाहिश जरूर पूरी कर दी है।

भारती सिंह ने बेटे की फोटो शेयर करते हुए उसे अपनी ‘लाइफ लाइन’ भी बताया है। कई यूजर्स ने फोटो पर कॉमेंट करते हुए भारती को बधाई दी है। वहीं कॉमेडी क्वीन के फैन बेबी की पहली झलक दिखाने पर भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं। हालांकि, रही ऑफिशियल नाम की बात तो अभी तक भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नामकरण संस्कार नहीं किया है।

भारती ने बेटे के जन्म के 12 दिन बाद ही काम पर वापसी करके पहले ही सबको हैरान कर दिया था। इस पर उन्हें कुछ यूजर्स से खरी-खोटी भी सुननी पड़ी, वहीं कुछ ने उनकी तारीफ भी की. बता दें, भारती ने इसी महीने की शुरुआत में अपने बेटे को जन्म दिया था। जिसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ‘हुनरबाजः देश की शान’ में बतौर होस्ट वापसी कर ली। जिसे वह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर होस्ट करती हैं।

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की शुरुआती पढ़ाई अमृतसर से ही हुई है। उन्होंने इतिहास में मानक डिग्री भी हासिल की है। पढ़ाई में अच्छी होने के साथ ही यह बात तो हम भी जानते हैं कि वे एक बेहतरीन कॉमेडियन भी हैं। इन सब के अलावा भारती राष्ट्रीय स्तर की शूटर भी रह चुकी हैं। भारती को शूटिंग के चलते गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।

भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिम्बचिया से शादी की थी. हर्ष भी एक कॉमेडियन के तौर पर एक्टिव हैं, इसके साथ ही वे एंकर का काम भी करते हैं। भारती और हर्ष दोनों ही साथ में ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसके बाद भी दोनों को साथ में कुछ और शोज में भी देखा जा चुका है. दोनों की इस जोड़ी को खूबसूरत कपल के तौर पर देखा जाता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...