1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मलाइका ने इंस्टाग्राम पर हॉट तस्वीर की शेयर, इस अंदाज में आई नजर

मलाइका ने इंस्टाग्राम पर हॉट तस्वीर की शेयर, इस अंदाज में आई नजर

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके एक्सीडेंट में लगे चोट के निशान को साफ देखा जा सकता है। मलाइका की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह गाड़ी में बैठी हैं और ग्रीन जूस पी रही हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मलाइका अरोड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, डांसर, मॉडल, वीजे और टेलीविजन प्रिजेंटर हैं। वे भारत की टॉप आइटम गल्र्स में से एक हैं। वे छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम हुई गाने में अपने डांस की वजह से मशहूर हैं। वे 2008 में अपने पति अरबाज खान के साथ फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं। उनकी कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन्स ने दबंग और दबंग 2 जैसी फिल्में रिलीज की हैं।

वही, बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर ही खबरों में छाई रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही है। हर दिन सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर करती रहती है।

मलाइका को न सिर्फ उनके डांस बल्कि उनके बोल्ड ड्रेसिंग सेंस और लुक के लिए भी जाना जाना है। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रीय रहती हैं। अक्सर ही मलाइका अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों के जरिए फैंस के क्रेजी बनाती हैं।

वहीं बीते दिनों मलाइका अपने एक्सीडेंट को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। 2 अप्रैल को मलाइका की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था।   वहीं अब उन्होंने पहली बार अपने एक्सीडेंट से लगी चोट के निशान को दिखाया है जो कि काफी गहरा नजर आ रहा है

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके एक्सीडेंट में लगे चोट के निशान को साफ देखा जा सकता है। मलाइका की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह गाड़ी में बैठी हैं और ग्रीन जूस पी रही हैं।

वहीं आप अगर ध्यान से देखें तो उनके माथे पर दोनों आईब्रो के बीच में एक बड़ा सा चोट का निशान नजर आ रहा है। अभी तक मलाइका अपनी चोट को छुपा रही थीं। वहीं पहली बार उन्होंने अपनी चोट फैंस को दिखाई

आपको बात दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट महाराष्ट्र के खोपोली में हुआ था। ये एक्सीडेंट उस वक्त हुआ था जब वह एक इवेंट से वापस लौट रही थीं, तब तीन गाड़ियों के बीच टक्कर हुई।

इस हादसे में मलाइका की गाड़ी का बुरा हाल हुआ था, साथ ही उनके माथे पर चोट लगी थी। एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा को अस्पताल के जाया गया था। वहीं एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर से वह अपने काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फैंस को ये जानकारी दी थी। ऐसे में 16 दिन रेस्ट के बाद एक्ट्रेस फिर से काम पर लौट आई हैं

मलाइका का जन्म मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके मां बाप का तलाक हो गया जब वे 11 साल की थीं। उनकी मां जॉयस पोलीकार्प मलयाली हैं और उनके पिता अनिल अरोरा पंजाबी थे और भारतीय बॉर्डर के पास बसे गांव फजीलका से थे। अरोरा ने मर्चेंट नेवी में काम किया। वे कैथोलिक हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम अमृता अरोरा है और वे भी अभिनेत्री हैं।

 

मलाइका टेलीविजन शो नच बलिए में तीन जज में से एक के रूप में दिखाई दीं। यह शो स्टार वन पर 2005 के मध्य में प्रसारित हुआ। वे नच बलिए 2 की भी जज रहीं जो कि 2006 के आखिरी क्वार्टर में प्रसारित हुआ। इस शो में उन्होंने प्रतियोगियों के लिए उदाहरण के तौर पर कई आइटम नंबर्स परफॉर्म किए। वे स्टार वन के जरा नचके दिखा में जज के रूप में दिखाई दीं। वे 2010 के शो झलक दिखला जा में भी जज की भूमिका अदा करती दिखीं और वे इंडियाज गाॅट टैलेंट के जज पैनल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...