1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी घायल पक्षी को देखकर हुई परेशान, किया गायत्री मंत्र का जाप

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी घायल पक्षी को देखकर हुई परेशान, किया गायत्री मंत्र का जाप

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी बेटी समीशा संग जमकर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी बेटी के साथ ली गई तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी बेटी समीशा संग जमकर क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपनी बेटी के साथ ली गई तस्वीरों और वीडियो को शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी का एक नया वीडियो शेयर किया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इस वीडियो में समीशा अपने घर के बगीचे में एक घायल पक्षी को देखकर काफी परेशान सी नजर आ रही हैं और तोतली जुबान में गायत्री मंत्र पढ़ रही हैं। इतनी कम उम्र में समीशा (Samisha) का ये रिएक्शन देखकर फैंस काफी चौंक रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा है, ‘बच्चों का दिल सबसे पवित्र होता है। समीशा जिस तरह से दया और संवेदना को महसूस कर रही है ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है। वह इस चीज को महसूस कर पा रही है कि किसी को कब प्यार और प्रार्थना की जरूरत होती है।’ एक्ट्रेस ने आगे ये भी बताया है कि अब ये घायल पक्षी अब एक्सपर्ट्स की निगरानी में है और सुरक्षित है। शिल्पा शेट्टी और समीक्षा के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी बहुत जल्द रिएलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में बतौर जज नजर आने वाली हैं। इस शो में शिल्पा शेट्टी के साथ किरण खेर और बादशाह भी नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस उनके वीडियो जमकर पसंद करते है उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...