1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति को जोरदार मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें

एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति को जोरदार मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल, देखें

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे पहली नजर में देखते ही फैंस के होश उड़ जा रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति को जोरदार तमाचा मारती हुई नजर आ रही हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई: एक्ट्रेस मोनालिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। मोनालिसा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इस शो की बदौलत उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत  ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी। सोशल मीडिया पर इस कपल की धमक अक्सर देखने को मिलती है और इनकी क्यूट बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं।

मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे पहली नजर में देखते ही फैंस के होश उड़ जा रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में मोनालिसा अपने पति को जोरदार तमाचा मारती हुई नजर आ रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

दरअसल सामने आया ये वीडियो मस्ती-मस्ती में बनाया गया है। वीडियो में मोनालिसा एक लड़की से झगड़ती हुई नजर आ रही हैं। तभी विक्रांत की एंट्री होती है और वो उस लड़की को इशारों-इशारों में मोना से बचाने का वादा कर रहे हैं। तभी वो मोनालिसा उन्हें इतना जोरदार थप्पड़ लगाती हैं कि वो सीधा जमीन पर गिर पड़ते हैं। जमीन पर गिरते ही विक्रांत दबे पांव कमरे से बाहर ही खिसक लेते हैं।

मोनालिसा और विक्रांत के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मोनालिसा को ऐसा नहीं करना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये कपल वाकई में काफी क्यूट है। बता दें कि मोनालिसा के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 76 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

बिग बॉस 10 के दौरान मोनालिसा और मनु पंजाबी की दोस्ती हुई थी। इस वजह से मोनालिसा की निजी जिंदगी में भूचाल सा आ गया था। तभी इस मामले को भुनाने के लिए मेकर्स ने बिग बॉस के घर में विक्रांत की एंट्री करवा दी थी। शो में मेकर्स ने धूमधाम के साथ मोनालिसा और विक्रांत की शादी करवाई थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...