1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. छठ पूजा ने अमिताभ बच्चन और रवि किशन ने दी बधाई, फैंस को दी शुभकामनाएं

छठ पूजा ने अमिताभ बच्चन और रवि किशन ने दी बधाई, फैंस को दी शुभकामनाएं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
छठ पूजा ने अमिताभ बच्चन और रवि किशन ने दी बधाई, फैंस को दी शुभकामनाएं

छठ पूजा सबसे कठिन व्रतों में से एक है। जहां आज देशभर में इस त्योहार को धूम-धाम से मनाया जा रहा है। जहां बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे भी अपने फैंस को इसपर बधाई दे रहे हैं। इस पर्व पर छठ पूजा के व्रतधारी आज  अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। ऐसे अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए इस पर्व की बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा – ”छठ पूजा .. छठ पूजा  .. सभी को शुभकामनाएं .. सूर्य के आशीर्वाद के लिए उनकी परोपकार की कामना।

शुक्रवार, 20 नवंबर” अमिताभ हर साल इसी तरह सभी को छठ पूजा से पहले अपने फैंस को विश करते हैं। अमिताभ का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत रास आता है।

अभिनेता से राजनेता बने भारतीय जनता पार्टी से सांसद रवि किशन ने भी इस पर्व पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।

इसके साथ ही उन्होंने लिखा – ”आप सभी को छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनाओं के साथ एक विनम्र अनुग्रह करना चाहते है कि आप सभी प्रिय माई के भक्तजन, माताएं, बहने जो लोग भी छठी मईया के आराधना के लिए बहुत ही उत्साहपूर्वक तैयारीयों में लगें है। आप सभी हर्षित मन से सूर्योपासना के प्रसिद्ध पर्व पर सुख-समृद्धि।

मुंबई से लेकर बिहार तक देशभर में आज हर जगह पुलिस ने छठ पूजा के लिए पुख्ता इंतजाम करके रखा हुआ है। जहां पटना भी इस पूजा के लिए कई सारी झीलों को भी अर्घ्य देने के लिए डिजाइन किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...